राष्ट्रपति के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सांब्याल पर अब लोग उठा रहे सवाल, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ कि फिर आए चर्चा में?
Major Rishabh Sambyal News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सांब्याल एक बार फिर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इंस्टाग्राम पर 199 रुपये प्रति महीने का पेड सब्सक्रिप्शन शुरू किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. जानिए क्या है पूरा मामला और सब्सक्रिप्शन में क्या मिलेगा.
ADVERTISEMENT

इंस्टाग्राम पर पेड सब्सक्रिप्शन को लेकर फिर चर्चा में आए ऋषभ सांब्याल
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ साए की तरह रहने वाले पूर्व ADC मेजर ऋषभ सांब्याल लगातार सुर्खियों में बने हुए है. इसके पीछे की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका हाल में दिया एक इंटरव्यू है, जिसमें उन्होंने ADC के तौर पर काम करते हुए अपने अनुभव और जिम्मेदारियों के बारे में बताया था. इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे राज भी खोले, जिसके बारे में शायद ही आम लोगों को पता था. अब मेजर ऋषभ सांब्याल एक बार फिर चर्चा में आ गए है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पेड सब्सिक्रिप्शन शुरू की है, जिसकी कीमत 199 रुपए प्रति महीना है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहां एक पक्ष आपत्ति जता रहा है तो वहीं दूसरी ओर लोग उनके समर्थन में है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
