'खिड़की खुली होती तो माथा फट जाता...' ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने फेंके जूते-चप्पल और कीचड़
उत्तर 24 परगना के हलिशहर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया. टीएमसी कार्यकर्ता की कस्टडी में हुई मौत से लोग गुस्से में थे. प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर कीचड़, पत्थर और जूते फेंके. ममता बनर्जी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर गुस्साई भीड़ ने हमला कर दिया. ममता बनर्जी एक मृत तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता के परिवार से मिलने उनके घर जा रही थीं. इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनका काफिला रास्ते में रोक लिया और उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया. भीड़ ने गाड़ी पर कीचड़, पानी की बोतलें, जूते और चप्पलें फेंकीं. प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.
