मणिपुर में बाढ़ का कहर! 19 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित, इन 5 तस्वीरों में देखें कैसे सेना और पुलिस कर रही है रेस्क्यू
Manipur Flood News: मणिपुर में कई दिनों हो रही बारिश ने राज्य के लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. यहां बारिश के बाद कई इलाकों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है. NDRF, SDRF, राज्य पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवक राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं.
ADVERTISEMENT

मणिपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों को किया जा रहा है रेस्क्यू
Manipur Flood News: भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर (Manipur) में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रहे है. इससे चलते राज्य के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है. ऐसे में यहां रह रहे लोगों का जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. राहत और आपदा प्रबंधन विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, अब तक 19,800 से अधिक लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.