"दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट का हर परिवार आज खौफ में है", मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर भड़के राहुल गांधी
साउथ दिल्ली में शोर मचाने का विरोध करने पर मणिपुर के पूर्व संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद 8 आरोपी पकड़े गए हैं और घटना को लेकर राजधानी में पूर्वोत्तर के लोगों का आक्रोश और राजनीतिक बहस तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

चोंगथम विक्रम सिंह
दिल्ली में मणिपुर के रहने वाले रिटायर्ड म्यूजिक टीचर चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. उनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने घर के बाहर शोर मचा रहे कुछ लड़कों को चीखने-चिल्लाने से मना किया था. सिर्फ इतनी सी बात पर अगर किसी को अपनी जान गंवानी पड़े तो ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या हम अपने ही देश की राजधानी में सुरक्षित हैं?
