शादी, तलाक का एलान और फिर 'कॉफी डेट': साइना-कश्यप की टूटती शादी कैसे बची? इनसाइड स्टोरी
बैडमिंटन क्वीन साइना नेहवाल और पारूपल्ली कश्यप ने आपसी मतभेदों और अलगाव के एलान के बाद अपनी शादी को एक दूसरा मौका दिया है. जिससे साबित होता है कि रिश्तों को जीतना नहीं निभाना जरूरी है.
ADVERTISEMENT

साइना नेहवाल
हैदराबाद: बैडमिंटन के कोर्ट पर जब शटल गिरती है तो पॉइंट खत्म हो जाता है, लेकिन जिंदगी की पिच पर जब रिश्ता डगमगाता है तो उसे सहेजने के लिए सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि बड़ा कलेजा चाहिए होता है. भारत की बैडमिंटन क्वीन साइना नेहवाल और उनके हमसफर पारुपल्ली कश्यप ने साबित कर दिया है कि अगर इरादा पक्का हो, तो जिंदगी के किसी भी मैच में 'रिटायर्ड हर्ट' होने की जरूरत नहीं पड़ती.