चोटी पकड़ी और मारने लगें... संतों ने खुद बताया संगम स्नान के दौरान पुलिस ने उनके साथ क्या-क्या किया

Mauni Amavasya Snan Controversy: मौनी अमावस्या पर संगम स्नान के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ जा रहे साधु-संतों ने पुलिस पर मारपीट और अपमान के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि प्रशासन इन दावों से इनकार कर रहा है. घटना के बाद कई संतों के घायल होने की बात सामने आई है, जिससे संत समाज में गहरा आक्रोश फैल गया है.

ADVERTISEMENT

संतो ने खुद बताया उनके साथ क्या क्या हुआ
संतो ने खुद बताया उनके साथ क्या क्या हुआ
google news

Magh Mela Controversy:मौनी अमावस्या के मौके पर संगम स्नान के लिए जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ जा रहे साधु-संतों और प्रशासन के बीच भारी विवाद खड़ा हो गया. शंकराचार्य के शिष्यों ने पुलिस और प्रशासन पर मारपीट, अपमान और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं. खुद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि इस घटना में उनके तीन शिष्य अस्पताल में भर्ती हैं और एक दर्जन से ज्यादा संतों के साथ मारपीट की गई.