मेरठ: पुलिस जीप से खींचकर कांवड़ियों की पिटाई? अब खुद SP ने बताया वायरल दावों का पूरा सच!
Meerut Kanwariya Video Viral: मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान वायरल हुए मारपीट के वीडियो ने सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे खड़े कर दिए. कुछ पोस्ट में पुलिसकर्मियों से मारपीट की बात कही गई, लेकिन जांच के बाद मेरठ पुलिस ने पूरा घटनाक्रम स्पष्ट करते हुए वायरल दावों को भ्रामक बताया और कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी.
ADVERTISEMENT

मेरठ की वायरल वीडियो का सच आया सामने
Meerut Kanwariya Dispute Video Viral: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भीड़, चीख-पुकार और पुलिस की जीप के पास दो लोगों की बेरहमी से पिटाई होती दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कई पोस्ट्स में दावा किया जाने लगा कि कांवड़ियों ने सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों को जीप से खींचकर पीटा है और मौके पर गाड़ी में आग लगाने तक की बातें की जा रही थीं.
