केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, NSA पर भी लिया यू टर्न
Sonam Wangchuk NSA Cancelled: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए (NSA) के तहत हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला लिया है. इसका उद्देश्य लद्दाख की मांगों पर दोबारा बातचीत शुरू करना और शांति स्थापित करना है.
ADVERTISEMENT

Sonam Wangchuk NSA Cancelled
Sonam Wangchuk Release News: लद्दाख में जारी गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. इसी क्रम में गृह मंत्रालय ने NSA की शक्तियों का प्रयोग करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जेल में रिहा करने का फैसला किया है. सरकार के इस कदम को लद्दाख में सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.