मिडिल ईस्ट में कब आएगी शांति? ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर से जुड़ा नया अपडेट आया सामने!
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध रुकने के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे हैं. दोनों देशों ने युद्धविराम पर बातचीत से इनकार कर दिया है. खार्ग द्वीप पर अमेरिकी हमले और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट से तनाव बढ़ गया है. इस संघर्ष में अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
ADVERTISEMENT

Middle East War
मिडिल ईस्ट में जारी जंग फिलहाल थमने वाली नहीं है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध रोकने के लिए सहयोगी देशों की बातचीत की कोशिशों को खारिज कर दिया है. वहीं, ईरान ने भी साफ कह दिया है कि जब तक हमले बंद नहीं होते, वह किसी समझौते के लिए तैयार नहीं है. इस खींचतान के बीच कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और दुनिया भर में आर्थिक संकट का खतरा मंडरा रहा है.