इंडिया गेट पर टॉवल में पहुंच गई लड़की और करने लगी ये सब, Video वायरल हुआ तो भड़के लोगों ने की ये मांग
Sannati Mitra ने अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को 2017 की मिस कोलकाता बताया है. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 18 लाख फॉलोअर्स हैं. सन्नति दुर्गा पूजा के दौरान भी विवादों में रही थीं.
ADVERTISEMENT

India Gate Sannati Mitra Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते है, जो हमें चौंका देते हैं. हाल ही में सफेद टॉवल में इंडिया गेट पर नाचते हुए एक लड़की का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.शहीद स्मारक पर ऐसे फूहड़ डांस को लेकर लोगों ने गहरी नाराजगी जाहिर की है. सोशल मीडिया यूजर्स दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए इस पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वीडियो में दिख रही लड़की का नाम सन्नति मित्रा है, जो पहले भी अपने विवादित वीडियो और हरकतों के कारण सुर्खियों में रह चुकी है.