बाल पकड़े, धक्का मारा...फिर फर्श पर गिराकर आंगन तक घसीटा! सास-बहू के बीच मारपीट का वीडियाे देख दंग रह गए लोग

Saas Bahu Viral Fight: पंजाब के मोगा जिले से सास-बहू के विवाद का चौंकाने वाला CCTV वीडियो सामने आया है. मामूली बहस देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई. आरोप है कि बहू ने सास को बाल पकड़कर आंगन तक घसीटा और जमकर मारपीट की. अब यह वीडियो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

सास-बहू के बीच जमकर हुई मारपीट
सास-बहू के बीच जमकर हुई मारपीट
google news

Moga Saas Bahu Fight Video: पंजाब के मोगा जिले से सास और बहू की विवाद का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया . यहां एक सास और बहू के इस कदर मारपीट हुई कि अब इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. वीडियो में दोनों के बीच भयंकर गुत्थमगुत्था होती हुई दिखाई दे रही है. इस लड़ाई के दौरान पहले बहू अपनी सास को बाल पकड़कर आंगन तक घसीट लाई. इसके बाद दोनों की के बीच जामकर मार पिटाई हुई. ये सारी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. क्या है पूरा मामला और आखिर दोनों के बीच विवाद क्यों बढ़ा चलिए जानते हैं इस खबर में...