अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, इस साल सामान्य से कम बरसेगा पानी, IMD का नया अलर्ट

Monsoon Forecast 2026: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अल-नीनो के प्रभाव के कारण साल 2026 में मॉनसून कमजोर रहेगा और देश में सिर्फ 90% बारिश होने का अनुमान है. जून में सबसे कम बारिश की आशंका है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है. साथ ही यूपी, बिहार और पंजाब सहित कई राज्यों में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

Monsoon Forecast 2026
Monsoon Forecast 2026
google news

Monsoon Forecast 2026: देश में इस साल मॉनसून उम्मीद से कमजोर रहने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साल 2026 के मॉनसून को लेकर अपना दूसरा अनुमान जारी कर दिया है, जो काफी चिंताजनक है. नए आंकड़ों के मुताबिक, इस बार जून से सितंबर के दौरान पूरे देश में लंबी अवधि के औसत (LPA) की सिर्फ 90% बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसे 'सामान्य से नीचे' (Below Normal) की श्रेणी में रखा है. इससे पहले जारी हुए पहले फेज के अनुमान में बारिश 92% रहने की बात कही गई थी, जिसे अब और घटा दिया गया है.