Monsoon Update: बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कब आएगा मॉनसून, आ गया बड़ा अपडेट

भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. IMD के मुताबिक 18 से 22 जून तक उत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी. बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में जल्द मानसून पहुंच सकता है, जबकि यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी मानसून की एंट्री की संभावना जताई गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट.
google news

भीषण गर्मी और उमस के बीच अब लोगों को मॉनसून की बारिश का बेशब्री से इंतजार है. हालांकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार, राजस्थान और झारखंड समेत उत्तर और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं. वहीं पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में गर्मी से छिटपुट राहत मिलने का ये दौर 18 से 22 जून तक जारी रहेगा. इसके बाद इन राज्यों में मॉनसून की एंट्री हो सकती है.