रात में बारटेंडर, दिन में टीचर: कौन हैं अवध ओझा, जिन्होंने राजनीति में ली धमाकेदार एंट्री?
Awadh Ojha: अवध ओझा की सफलता का सफर इतना आसान नहीं था. शुरुआती दिनों में कोचिंग सेंटर का किराया और घरेलू खर्च पूरा करना चुनौतीपूर्ण था. उन्होंने रात में बारटेंडर के रूप में काम करना शुरू किया. सात महीने तक दिन में छात्रों को पढ़ाने और रात में बारटेंडर का काम करने के संघर्ष ने उनकी जिंदगी को नया मोड़ दिया.
ADVERTISEMENT

चर्चित टीचर अवध ओझा आप पार्टी में शामिल हो गए हैं.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
दिलचस्प है अवध ओझा की कहानी, गोंडा से वाया प्रयागराज दिल्ली तक का सफर
दिल्ली चुनाव से पहले आप पार्टी में शामिल हुए ओझा, पार्टी दे सकती है चुनाव में टिकट
अवध ओझा, एक ऐसा नाम जिसे यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है. अपनी प्रभावशाली टीचिंग स्टाइल और प्रेरक भाषणों से लाखों छात्रों को प्रभावित करने वाले ओझा अब राजनीति में कदम रख चुके हैं. उन्होंने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है. उन्हें पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी में शामिल कराया है. लेकिन उनकी यह यात्रा संघर्ष और मेहनत से भरी रही है.