पुलिस ड्राइवर के पास 6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति! इंदौर-देवास में लोकायुक्त के 15 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे
मध्य प्रदेश के इंदौर PTC में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी.वैध आय से 223% अधिक, 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा
ADVERTISEMENT

पुलिस ड्राइवर के पास 6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
मध्य प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कानून की रखवाली करने वाले एक पुलिसकर्मी की संपत्ति का चौंकाने वाला खुलासा हुआ.इंदौर पीटीसी (PTC) में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान के पास वैध आय से करीब 223 फीसदी ज्यादा संपत्ति मिलने का दावा किया गया है.अब तक की जांच में 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति सामने आ चुकी है.लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम द्वारा देवास से इंदौर तक 15 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है.
