मुख्यमंत्री सेहत योजना का कमाल! 8 लाख तक का कैंसर इलाज मुफ्त, सामने आई मिसाल

Mukhyamantri Sehat Yojana: मुख्यमंत्री सेहत योजना ने पटियाला के गुरपिंदर सिंह की मां को नई जिंदगी दी, जहां बच्चेदानी के कैंसर का 8 लाख रुपये से ज्यादा का इलाज मुफ्त हुआ. जानिए कैसे एक ड्राइवर बेटे ने संघर्ष के बीच मां को बचाया और सरकार की इस योजना ने मुश्किल वक्त में सहारा बनकर उम्मीद की नई किरण जगाई.

ADVERTISEMENT

Mukhyamantri Sehat Yojana
Mukhyamantri Sehat Yojana
google news

पटियाला के रहने वाले गुरपिंदर जीत सिंह की जिंदगी पांच महीने पहले अचानक ऐसे मोड़ पर आकर खड़ी हो गई, जहां हर रास्ता मुश्किल नजर आ रहा था. 65 साल की उनकी मां, बलजीत कौर, धीरे-धीरे खाना-पीना छोड़ रही थीं. एक बेटे के लिए यह सिर्फ बीमारी नहीं, बल्कि हर दिन टूटती उम्मीदों का दर्द था.