मुंबई में TCS जैसा मामला! 19 साल की युवती को अश्लील मैसेज भेजे..धर्म पर टिप्पणी की, पुलिस ने आरोपी को सिखाया सबक

मुंबई में एक 19 साल की युवती को उसके पूर्व सहकर्मी ने नौकरी छोड़ने के बाद लगातार कॉल और अश्लील मैसेज भेजकर परेशान किया. आरोपी ने आपत्तिजनक तस्वीरें भी भेजीं. युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

mumbai
mumbai
google news

मुंबई में 19 साल की युवती को नौकरी छोड़ने के बाद उसके ही दफ्तर में काम करने वाले युवक ने इतना परेशान किया है अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है. दरअसल, युवती का आरोप है कि उसके दफ्तर में काम करने वाला युवक नौकरी छोड़ने के बाद भी लगातार पीछा कर रहा था. वह मिलने का दबाव बना रहा था. युवती ने बताया कि वह उसे अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक फोटो भेजकर प्रताड़ित भी कर रहा था. मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.