मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! रनवे से फिसली एयर इंडिया की फ्लाइट, 3 टायर फटे, बाल-बाल बचे सभी यात्री
Mumbai Air India Flight: मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां कोच्चि से आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गई. बारिश के बीच ये विमान फिसलकर अनपेव्ड एरिया में चला गया. इस दौरन पायलट की सतर्कता से सभी यात्री सुरक्षित हैं.
ADVERTISEMENT

मुंबई में बड़ा विमान हादसा टला. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
Mumbai Air India Flight: मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां भारी बारिश के बीच एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2744 रनवे से फिसल गई. बताया जा रहा था कि ये A320 एयरक्राफ्ट (VT-TYA) ने कोच्चि से उड़ान भरी थी और वो मुंबई आ रहा था. इस बीच जब एयरक्राफ्ट मुंबई एयरपोर्ट पर लैडिंग के लिए उतरा तो फिसल गया. इसकी जानकारी एयर इंडिया ने एक्स में शेयर की.