मुंबई की बाइकर रिद्धि ठक्कर की बस्तर के धमतरी में सड़क हादसे में मौत, सामने आया इंस्टा का आखिरी पोस्ट
बस्तर घूमने निकले मुंबई के बाइक राइडर्स दल की 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की छत्तीसगढ़ के धमतरी के मरकाटोला घाट में ट्रेलर की टक्कर से मौत हो गई. पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: रिद्धि ठक्कर के इंस्टा से.
बाइक पर भारत घूमने के सपने संजोए मुंबई की रिद्धि ठक्कर 2 दिन पहले बस्तर ट्रिप पर निकलीं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला- 'सोलो राइड बिगेन-मुंबई टू रायपुर'. किसी को क्या पता था कि रिद्धि का ये ट्रिप उनकी लाइफ का आखिरी ट्रिप साबित होगा. बस्तर की वादियों को एक्सप्लोर करने की तमन्ना लिए मुबई से औरंगाबाद और नागपुर होते हुए निकलीं रिद्दि ठक्कर की दो दिन बाद छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई.
