खाना पहुंचाने आया डिलीवरी बॉय, लिफ्ट में कर दी शर्मनाक हरकत; CCTV से खुला राज
Mumbai Delivery Boy Viral Video: मुंबई के चेंबूर की एक सोसाइटी की लिफ्ट में डिलीवरी बॉय की कथित शर्मनाक हरकत CCTV में कैद होने का मामला सामने आया है. लिफ्ट से बदबू आने के बाद फुटेज चेक किया गया, जिसमें युवक के पेशाब करने का आरोप है. सोसाइटी ने वीडियो शेयर कर कार्रवाई की मांग की है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Mumbai Delivery Boy Viral Video
आप भी जब ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते है, तो एकदम आराम से बैठ जाते हैं क्योंकि डिलीवरी बॉय आपके गेट तक खाना पहुंचा जाता है. लेकिन मुंबई के चेंबूर से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसके बाद आप भी हैरान हो सकते है. दरअसल, चेंबूर के तिलक नगर स्थित 'अक्षय को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी' की लिफ्ट में एक डिलीवरी बॉय ने ऐसी घिनौनी हरकत की है, जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है. मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं की सुरक्षा और डिलीवरी बॉय के वेरिफिकेशन पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए है. आइए विस्तार से जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.
