रोटी सेंकने से पहले होटल कर्मचारी करता था घिनौनी हरकत... VIDEO सामने आते ही मुंबई के इस होटल में मचा बवाल, हुआ पुलिस एक्शन

Mumbai Hotel Controversy: मुंबई के गोरेगांव में एक होटल कर्मचारी पर ग्राहकों को परोसने से पहले रोटी पर थूक लगाने का गंभीर आरोप लगा है. इस कथित घिनौनी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर होटल मालिक पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

मुंबई में थूकर रोती बनाने का वीडियो वायरल
मुंबई में थूकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल
google news

Mumbai Goregaon Hotel Viral Video: मुंबई के गोरेगांव एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक होटल के कर्मचारी पर कथित तौर पर रोटी पर थूककर ग्राहकों को परोसने का आरोप लगा है. इस घिनौनी हरकत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी वे वायरल हो रहा है. मामला सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद होटल में रोटी बनाने वाले आरोपी कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस अब उसपर आगे की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.