Mumbai RA Studio: मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, पकाड़ा गया RA स्टूडियो में बच्चों काे बंधक बनाने वाला आराेपी रोहित
Mumbai RA Studio: मुंबई के आर ए स्टूडियो से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां दिनदहाड़े 15 से 20 बच्चों को बंधक बनाने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि एक्टिंग क्लास के दौरान यूट्यूबर रोहित नामक युवक ने स्टूडियो के अंदर बच्चों को बंधक बना लिया. पुलिस ने अब अरोपी को पकड़ लिया है.
ADVERTISEMENT

Mumbai kids hostage
Mumbai RA Studio: मुंबई के आर ए स्टूडियो में गुरुवार को बच्चों को बंधक बनाने की हैरान करने वाली घटना सामने आई. यहां दिनदहाड़े बच्चों को बंधक बना लिया गया. बताया जा रहा है स्टूडियो में सुबह करीब 100 बच्चे यहां ऑडिशन देने पहुंचे थे. इसी दौरान स्टूडियो में काम करने वाले और एक यूट्यूब चैनल चलाने वाले रोहित आर्य ने 15 से 20 बच्चों को पहली मंजिल के एक कमरे में बंद कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्टूडियो की बिल्डिंग को चारों तरफ से घेर लिया और सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया है.