कौन था रोहित आर्य, जिसने मुंबई के R A Studio में बच्चों को बनाया था बंधक? सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
Mumbai RA Studio: मुंबई के आर ए स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्य की गुरुवार को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गई. आरोपी ने स्टूडियो में 19 लोगों बच्चों को बंधक बनाया था.
ADVERTISEMENT

Mumbai RA Studio: मुंबई के पवई स्थित आर ए स्टूडियो में 17 बच्चों समेत 19 लोगों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य की मौत हो गई है. बताया जा रहा कि पुलिस कार्रवाई के दौरान रोहित को गोली लगी थी, जिसमें वो घायल हो गया था. इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया था. यहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान रोहित आर्य को मृत घोषित कर दिया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि गुरुवार सुबह पवई के आर ए स्टूडियो में एक्टिंग क्लास और ऑडिशन के लिए लगभग 100 बच्चे पहुंचे थे. आरोप है कि यहां काम करने वाले और खुद को यूट्यूबर बताने वाले रोहित आर्य ने लगभग 80 बच्चों को वापस भेज दिया था. लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी ने 17 बच्चों एक बुजुर्ग नागरिक और एक आम शख्स समेत कुल 19 लोगों को अंदर ही रोककर बंधक बना लिया था. इसकी सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई थी.