'गेट आउट फ्रॉम हेयर...' प्रदर्शन के बीच लगे ट्रैफिक जाम के दाैरान इंटरव्यू दे रहे थे महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन, भड़की महिला, वीडियो वायरल
Girish Mahajan controversy: मुंबई के वर्ली इलाके में बीजेपी की महिला जन आक्रोश रैली के दौरान ट्रैफिक जाम में फंसी एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा. घंटों की परेशानी के बाद उसने न सिर्फ पुलिस बल्कि कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन को भी घेर लिया, जिसके बाद पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
ADVERTISEMENT

मुंबई में ट्रैफिक जाम में फंसी महिला का फूटा गुस्सा
Mumbai Mahila viral video: मुंबई के वर्ली इलाके में बीजेपी की महिला जन आक्रोश रैली के दौरान एक महिला का गुस्से में चिल्लाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, इस रैली में भारी भीड़ के कारण सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस जाम में एक महिला करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक फंसी रही, जिसके बाद उसका सब्र टूट गया और वो गुस्से में प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर विरोध जताने लगी. बताया जा रहा है कि ये मार्च महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष के रुख के खिलाफ आयोजित किया गया था, लेकिन इसकी वजह से आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा.