मटन की उम्मीद थी, प्लेट में आया चिकन... शादी में ऐसा बवाल मचा कि बाराती-घराती बन गए दुश्मन!
बिहार के सहरसा में निकाह के बाद दावत में मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर बाराती और घराती आपस में भिड़ गए. इस बात पर हुए लाठी-डंडे के खूनी संघर्ष में दूल्हा पक्ष के सात से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
ADVERTISEMENT

शादी समारोह में झगड़े के बाद हो गया दंगे जैसा मंजर. (Photo: Screengrab)
कहते हैं शादियों में फूफा और जीजा का नाराज होना आम बात है लेकिन बिहार के सहरसा में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां खाने के मेन्यू को लेकर पूरी बारात ही भड़क गई. निकाह की रस्में हंसी-खुशी पूरी हो चुकी थीं. दूल्हा-दुल्हन सात जन्मों यानी निकाह के बंधन में बंध चुके थे, लेकिन तभी दावत की टेबल पर कुछ ऐसा हुआ कि शादी का जश्न देखते ही देखते खून-खराबे में बदल गया. दरअसल, मटन की जगह थाली में चिकन परोसे जाने पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में इस कदर भिड़े कि लाठी-डंडे चल गए. इस खूनी झड़प में दूल्हा पक्ष के 7 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
