'मुझे बचा लो, कुछ भी हो सकता है...' इसके कुछ ही देर बाद चली गई फाजिला की जान, अब पुलिस कब्र से सच्चाई बाहर लाने की कर रही कवायद!
Nagpur Bride Death: नागपुर में शादी के सिर्फ 4 महीने बाद नवविवाहिता फाजिला जबीन शेख की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. मौत से पहले मां को किए गए आखिरी कॉल में फाजिला ने कहा था, 'मुझे बचा लो, कुछ भी हो सकता है…'. पुलिस ने कब्र से शव निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. जानिए नागपुर की इस घटना की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

नागपुर ने नवविवाहिता की शादी के 4 महीने बाद हुई मौत, मचा बवाल
Nagpur Crime News: नागपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक नवविवाहिता फाजिला जबीन शेख की संदिग्ध मौत ने परिवार के साथ-साथ इलाके को झकझोर कर रख दिया है. शादी के महज 4 महीने बाद ही फाजिला की इस मौत ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए है. मामले में फाजिला के मायके वालों ने पति समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज कराया है. वहीं पुलिस ने कब्र खोदकर फाजिला का शव निकाला है और पोस्टमार्टम कराकर मामले की गंभीरता से जांच करने में जुट गई है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.