live blog active
लाइव

Nandigram-Rejinagar By-Poll Election LIVE: पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर मतदान जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में!

Nandigram-Rejinagar By-Poll Election LIVE: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है और 9 बजे तक का वोटर टर्नआउट भी सामने आया है. नंदीग्राम में बीजेपी की हसीरानी रथ और कांग्रेस के मिलन प्रधान के बीच मुकाबला है, जबकि रेजीनगर में बहुकोणीय मुकाबला है. इसी बीच हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जानें मतदान, सुरक्षा व्यवस्था और पल-पल के अपडेट.

ADVERTISEMENT

Nandigram and Rejinagar assembly bypoll live updates
Nandigram and Rejinagar assembly bypoll live updates
Google CTA

पश्चिम बंगाल की दो सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल विधानसभा सीटों, नंदीग्राम और रेजीनगर पर उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान शुरू हो चुका है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. यह उपचुनाव कई मायनों में राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि चुनाव आयोग ने मतदान से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल भी किए हैं.

  • 09:35 AM • 06 Oct 2026

    नंदीग्राम और रेजीनगर में 9 बजे तक हुई कितनी वोटिंग?

    पश्चिम बंगाल के दो विधानसभा सीट नंदीग्राम और रेजीनगर पर सुबह 7 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया जारी है. इसी बीच 9 बजे तक का ताजा वोटर टर्नआउट सामने आया है, जिसके मुताबिक नंदीग्राम में 20.89% और रेजीनगर में 18.05% वोटिंग हुई है.

  • 09:27 AM • 06 Oct 2026

    Nandigram By Poll LIVE Updates: नंदीग्राम से कांग्रेस ने फिर लगाया बड़ा आरोप!

    Nandigram By-Election LIVE: कांग्रेस का आरोप है कि उसका ब्लॉक अध्यक्ष अशराफुल तुल्ला नंदीग्राम आंचल में अपने बूथ के बाहर बूथ कैंप में बैठा था, तभी पुलिस आई और उसे उठा ले गई. वह फिलहाल नंदीग्राम थाने में हिरासत में है.

  • 09:23 AM • 06 Oct 2026

    West Bengal By Election LIVE Updates: पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने दिया बड़ा बयान

    Nandigram-Rejinagar By-Poll Election LIVE: पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा है कि, नंदीग्राम में हम पिछली बार के अंतर से पांच गुना अधिक अंतर से जीत रहे हैं. और रेजीनगर, जिसे एक और अल्पसंख्यक क्षेत्र माना जाता है, जहां कहा जाता है कि अल्पसंख्यक बीजेपी के साथ नहीं हैं, इस बार का परिणाम देखिएगा. वहां भी भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता ही चुनाव जीतेगा.

  • 09:06 AM • 06 Oct 2026

    Rejinagar BY-Poll LIVE: हुमायूं कबीर को क्यों लिया गया हिरासत में?

    Rejinagar By Election 2026: हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा में ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'तुम लोग वोट लूट रहे हो और सरेआम दलाली कर रहे हो.' जब अधिकारी ने उन्हें घर लौटने के लिए कहा, तो कबीर ने कहा कि वह नहीं जाएंगे और बूथ पर ही रहेंगे. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और बाहर ले गई.

  • 08:45 AM • 06 Oct 2026

    Rejinagar By Election LIVE: रेजीनगर से हुमायूं कबीर को गिरफ्तार किया गया

    Rejinagar Voting LIVE Updates: रेजीनगर पुलिस द्वारा आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को उनके पार्टी कार्यालय से हिरासत में लेकर ले जाया गया. इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. इससे पहले आज दिन में, उन्होंने रेजीनगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान अपना वोट डाला था.

  • 08:34 AM • 06 Oct 2026

    Nandigram By Poll Election LIVE Updates: वोटिंग शुरू होते ही नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार ने लगाया बड़ा आरोप!

    Nandigram Election Live: नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने कहा, 'यह एक उपचुनाव है. नागरिकों को चुनाव में निश्चित रूप से वोट देना चाहिए. यह हमारी स्वतंत्रता है. पिछले दो दिनों से यहां गुंडों को खुला छोड़ दिया गया है. उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को उठा लिया है. यह सही नहीं है. हमने चुनाव कार्यालय को सूचित कर दिया है, लेकिन उधर से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है.'