मिनटों में खत्म हो गया परिवार...नाशिक कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, बच्चों इस हालत में देख रो पड़े लोग
Nashik Accident News: महाराष्ट्र के नाशिक में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां कार के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई. इनमें 6 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और रेस्क्यू टीमों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
ADVERTISEMENT

Nashik Car Accident
Nashik Car Accident: महाराष्ट्र के नाशिक जिले में शुक्रवार की रात एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि परिवार एक समारोह में शामिल होकर देर रात कार से घर लौट रहा था. इसी दौरान शिवाजीनगर के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया. इसके बाद कार सीधे पानी से भरे कुएं में जा गिरी. जानकारी के अनुसार कार में 6 बच्चे समेत कुल 9 लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन-पुलिस ने रेस्क्यू आपॅरेशन चलाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. अब इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.