वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा...पूछने गई युवती से अशोक खरात बोला- तुम अप्सरा और मैं अवतारी पुरूष, मेरी हो जाओ वरना पाप लगेगा
नासिक के कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात के खिलाफ एक और महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. पीड़िता ने सम्मोहन, डराने-धमकाने और धार्मिक विधि के नाम पर यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराने का सनसनीखेज खुलासा किया है. जानें महिला की आपबीती.
ADVERTISEMENT

अशोक करात के कई वीडियो वायरल हैं जिसमें महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए दिखे.
नासिक का कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात इस समय काफी सुर्खियों में है. खरात की कई कहानियां सामने आने लगी हैं. अशोक खरात के मामले में एक और युवती ने एफआईआर दर्ज कराया है. महिला ने बताया वो बेहद चौंकाने वाला है. युवती शादी के पहले अशोक खरात के पास पहुंचती है. फिर उसके जीवन में इतना कुछ होता कि शादी टूट जाती है. युवती का तलाक हो जाता है और फिर आखिरकार अशोक खरात से खुद को बचाने वाली वो युवती दैहिक शोषण का शिकार हो जाती है. महिला गर्भवती हुई और उसका गर्भपात भी कराया. खरात ने धमकाया जिससे वो डरी हुई थी. अब उसने नासिक पुलिस थाने में केस दर्ज करा दिया है.