नासिक में ज्वेलरी शॉप पर 6 बदमाशों का धावा, फिर लेडी सिंघम ने काउंटर से कूदकर जो किया... उड़ गए लुटेरों के होश
नासिक के हीरावाड़ी में 6 हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर फायरिंग और हमला कर लूट की कोशिश की, लेकिन दुकान की महिला मालकिन नयना पगारिया ने काउंटर से कूदकर डटकर मुकाबला किया, जिससे डरकर बदमाश बिना बड़ी लूट के भाग खड़े हुए.
ADVERTISEMENT

नासिक ज्वेलरी शॉप
नासिक के हीरावाड़ी इलाके में शुक्रवार यानी 15 मई की रात एक ज्वेलरी शॉप में फिल्मी स्टाइल में लूट की कोशिश की गई. हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर फायरिंग की और कट्टे की बट से कर्मचारी का सिर फोड़ दिया. लेकिन लुटेरों का सामना एक ऐसी लेडी सिंघम से हो गया कि उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा. दुकान की महिला मालिक के इस साहसी कदम की वजह से बदमाश एक बड़ी डकैती को अंजाम देने में नाकाम रहे.