प्राइवेट वीडियो वायरल की धमकी की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा 63 साल का रविंद्र, फिर पलट केस तो खुला उसके 121 अश्लील वीडियो का राज

Nashik New scandal: महाराष्ट्र के नासिक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां खुद को ब्लैकमेलिंग का शिकार बताने वाला 63 वर्षीय व्यक्ति ही बड़े सेक्स स्कैंडल का आरोपी निकला. पुलिस जांच में वो 121 अश्लील वीडियो में अलग-अलग महिलाओं के साथ नजर आया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

ADVERTISEMENT

Ravindra Erande case:
Ravindra Erande case:
google news

Ravindra Erande case: महाराष्ट्र के नासिक से सामने आया कथित 'भोंदू बाबा' अशोक खरात का मामला इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी बीच अब यहां से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस बार 121 अश्लील वीडियो मिलने से सनसनी फैल गई है. खास बात यह है कि इस बार 63 वर्षीय आरोपी खुद चलकर पुलिस थाने पहुंचा था. दरअसल, आरोपी अपने साथ हुई एक घटना की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा था. लेकिन जब पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर जांच शुरू की तो पूरा मामला ही पलट गया. जांच आगे बढ़ी तो उल्टा आरोपी की ही पोल खुल गई. पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो आरोपी के ऐसे ऐसे राज सामने आए कि अधिकारियों के भी होश उड़ गए. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है. क्या है पूरा मामला, कैसे पुलिस ने शिकायत करने वाले आरोपी को लेकर ही ये चाैंकाने वाला खुलासा कर दिया और क्या था वो मामला जिसे आरोपी पुलिस के पास लेकर गया था? चलिए जानते हैं इस पूरे केस की इनसाइड स्टोरी…