'कॉलेज में दोस्ती की फिर रिसॉर्ट में ले जाकर संबंध बनाए', नासिक TCS केस में पीड़िता ने खोले कई बड़े राज!
नासिक TCS केस में एक महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी छिपाकर रिश्ता बनाया और जबरन संबंध बनाए. धर्म परिवर्तन का दबाव और ब्लैकमेलिंग के आरोप भी लगे हैं. SIT जांच में 9 FIR दर्ज हुई हैं. मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

TCS controversy
महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों ने सनसनी फैला दी है. अब इस मामले में पीड़ितों की अलग-अलग कहानी सामने आ रही है. इस मामले में अब एक पीड़िता ने जो आपबीती सुनाई है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है. पीड़िता का आरोप है कि मुख्य आरोपी ने न केवल उसके साथ शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसे अपना धर्म बदलने के लिए भी प्रताड़ित किया.