NCERT पेपर खरीद मामले पर भड़के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ले लिया बड़ा एक्शन, इन अधिकारियों पर गिरेगी गाज

एनसीईआरटी द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट में पेपर सप्लायर कंपनी के खिलाफ सही ढंग से पक्ष न रख पाने पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
Google CTA

एनसीईआरटी (NCERT) के ढीले-ढाले रवैये पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट रूम में लापरवाही बरतने और सरकारी पक्ष को ठीक से न रख पाने के कारण शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने के आदेश दिए हैं. पूरा मामला एक पेपर सप्लाई करने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने और उससे जुड़े अदालती विवाद से जुड़ा है.