रतन टाटा के निधन के बाद 12 साल बाद सामने आईं नीरा राडिया, टेप कांड के बाद से जी रही थीं गुमनाम जिंदगी

Neera radia-Ratan Tata: नीरा राडिया की करीब 12 साल बाद उनकी पब्लिक अपीयरेंस हुई है. एक जमाने में बॉस रहे रतन टाटा को ट्रिब्यूट देने प्रकट हुईं नीरा राडिया. एक इंटरव्यू में नीरा राडिया ने रतन टाटा के नैनो कार के सपने के फेल होने के बाद की निराशा, सिंगूर के जमीन विवाद, डॉग लव, महानता की कई कहानियां सुनाईं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Neera Radia: नीरा राडिया कॉरपोरेट पब्लिक रिलेशन में इतना बड़ा नाम हो गईं थी कि उनकी सर्विसेज रतन टाटा ने टाटा ग्रुप के लिए, मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए ली थी. टीवी, अखबारों को प्रेस रिलीज जारी करना स्किल नहीं था. कॉर्पोरेट लॉबिस्ट की पहचान थी नीरा राडिया की. लायजनिंग में महारथ ने नीरा राडिया और उनकी कंपनी वैष्णवी कम्युनिकेशन को इतना बड़ा बनाया. उसी स्किल से इतने भयंकर विवादों में फंसी कि दुनिया जहां से कम्युनिकेशन खत्म करके गुमनाम जिंदगी जीने लगीं.