NEET Paper leak: गिरफ्तार हुए NEET पेपर लीक के सूत्रधार केमिस्ट्री के लेक्चरर पीवी कुलकर्णी, पता चली विशेष कोचिंग क्लास वाली ये कहानी
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI का सबसे बड़ा खुलासा! NTA प्रक्रिया से जुड़े केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार किया गया, जिसने घर पर क्लास लेकर छात्रों को रटवाए थे असली सवाल.
ADVERTISEMENT

नीट पेपर लीक में बड़ा अपडेट.
नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है. सीबीआई की जांच में केमिस्ट्री के पेपर लीक के असली स्रोत (Source) का पता चल गया है. इस सिलसिले में सीबीआई ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया है कि कुलकर्णी के पास असली प्रश्न पत्रों तक सीधी पहुंच थी.