Re NEET 2026 रिजल्ट पर मचा बवाल, आंसर-की में थे 522 अंक, स्कोरकार्ड में आए केवल 95

NEET UG 2026 री-एग्जाम के रिजल्ट के बाद महाराष्ट्र के बीड जिले के कई छात्रों ने स्कोरकार्ड में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अंक आधिकारिक आंसर-की से मेल नहीं खाते. परिवारों ने जांच, संशोधित रिजल्ट और जरूरत पड़ने पर अदालत जाने की तैयारी की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

NEET UG 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है. महाराष्ट्र के बीड जिले के कई छात्रों और उनके परिवारों ने आरोप लगाया है कि उनके स्कोरकार्ड में दर्ज अंक, NTA की आधिकारिक आंसर-की के अनुसार बनने वाले अंकों से मेल नहीं खाते. इस मामले में प्रभावित परिवारों ने जांच की मांग की है और जरूरत पड़ने पर अदालत जाने की बात भी कही है.