नेपाल में फिर बढ़ी बाढ़ की चिंता, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ा; 600 लोग सुरंग में फंसे

नेपाल में बाढ़ के बीच भोटेकोशी नदी का बहाव बढ़ने से रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में सतर्कता बढ़ाई गई है. फिलहाल बड़े बाढ़ खतरे से इनकार किया गया है. रसुवा की एक सुरंग में करीब 600 लोग फंसे हैं. 26 अगस्त की फ्लैश फ्लड में 675 मौतें और 2,400 से ज्यादा लोग लापता हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

नेपाल में बाढ़ की मार के बीच भोटेकोशी नदी के बढ़ते बहाव ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. रसुवा जिले में रात के समय नदी का पानी अचानक बढ़ने की सूचना मिली. इसके बाद प्रशासन ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. हालांकि, फिलहाल अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर बाढ़ का खतरा नहीं बताया है.