Nepal Flash flood Update: में 587 मौतों ने दुनिया को हिलाया, इधर चीन ने नेपाल पर ही फोड़ा तबाही का ठीकरा !

नेपाल में प्रलयंकारी फ्लैश फ्लड से 587 मौतों के बाद चीन पर बाढ़ की पूर्व सूचना न देने के आरोप लगे हैं. चीन ने तबाही का कारण नेपाल का ग्लेशियर टूटना बताया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
नेपाल में बाढ़ पर चीन ने दिया हैरान करने वाला जवाब.
Google CTA

नेपाल में आए प्रलयंकारी फ्लैश फ्लड ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है. सवाल उठ रहे हैं कि चीन के कब्जे वाले तिब्बत के इलाके से आने वाली बाढ़ को लेकर चीन ने कोई पूर्व सूचना नहीं दी. यदि सूचना मिल जाती तो इतनी जानें नहीं जाती. इधर मामले पर चीन सीधे-सीधे मुकर गया है. यही नहीं चीन ने मामले का ठीकरा उल्टा नेपाल पर ही फोड़ा दिया है. चीन का कहना है कि तिब्बत में नहीं बल्कि नेपाल के ऊंचाई वाले इलाके में ग्लेशियर टूटने से तबाही आई है.