नेपाल में तबाही के बाद फिर बढ़ा खतरा! तिब्बत की झील कभी भी फट सकती है, चीन ने जारी की चेतावनी

नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड के बाद अब एक नई चिंता सामने आई है. नेपाल-चीन सीमा के पास बनी प्राकृतिक झील में 25 लाख घन मीटर से ज्यादा पानी जमा हो गया है. झील के ओवरफ्लो होने के बाद चीन ने संभावित खतरे को लेकर अलर्ट किया है और निगरानी बढ़ा दी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड की तबाही अभी थमी भी नहीं है कि एक और बड़ा खतरा सामने आ गया है. नेपाल-चीन सीमा के पास बनी एक प्राकृतिक झील को लेकर चीन ने नेपाल को फिर अलर्ट किया है. चीन का कहना है कि झील का पानी लगातार बढ़ रहा है और इसके टूटने का खतरा बना हुआ है. ऐसे में नीचे की ओर रहने वाले लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है.