नेपाल की तबाही के बीच TikTok बना सहारा, लापता मां की आखिरी लोकेशन तक पहुंची बेटी

50 शब्दों में हिंदी सार: नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद लापता ब्रिटेन निवासी तुलशी पटेल की मां और मौसी की आखिरी लोकेशन का सुराग TikTok वीडियो से मिला. वीडियो में दोनों नेपाल-चीन सीमा के पास दिखाई दीं. परिवार अब भी उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा है. नेपाल में हजारों लोग लापता हैं और बचाव अभियान जारी है.

ADVERTISEMENT

nepal flood
nepal flood
Google CTA

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं. इस बीच ब्रिटेन में रहने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया के एक वीडियो के जरिए अपनी लापता मां और मौसी की आखिरी लोकेशन का पता लगाया है. TikTok पर सामने आए इस वीडियो में दोनों महिलाएं नेपाल-चीन सीमा के पास दिखाई दीं. इसके बाद परिवार को उनके बारे में एक अहम सुराग मिला.