मुंबई प्रदर्शन में बच्चों को ढाल बनाने पर NHRC का बड़ा एक्शन, पुलिस को FIR के आदेश, जानें पूरा मामला
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मुंबई में 2 अक्टूबर के प्रदर्शन में नाबालिग बच्चों के इस्तेमाल पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस को FIR दर्ज कर फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

CJP Mumbai Protest
मुंबई में 2 अक्टूबर को हुए CJP प्रोटेस्ट के दौरान नाबालिग बच्चों को शामिल करने और उनकी तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं. मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत यह कदम आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली बेंच द्वारा उठाया गया है.
