Nimisha Priya Case : भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में 16 जुलाई को दी जानी थी मौत की सजा!
Nimisha Priya Case Update: भारतीय मूल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में दी जाने वाली फांसी की सजा फिलहाल टाल दी गई है. निमिषा 2017 से यमन की जेल में बंद हैं. उन पर एक यमनी नागरिक की हत्या का आरोप लगा है.
ADVERTISEMENT

Nimisha Priya
Nimisha Priya Case Update: भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को यमन में 16 जुलाई को फांसी दी जानी थी, लेकिन अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सजा टाल दी गई है. निमिषा प्रिया को यमन के नागरिक तलाल एब्दो महदी की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया था.
