कौन हैं निमिषा प्रिया जिसके लिए केरल से यमन तक चल रही मुहिम, 'ब्लड मनी' से बच पाएंगी वो ?

16 जुलाई को यमन में फांसी की सजा का सामना कर रहीं केरल की नर्स निमिषा प्रिया की मां ब्लड मनी से बेटी को बचाने की आखिरी कोशिश में जुटीं.

ADVERTISEMENT

Nimisha Priya case, Yemen death penalty, Blood money system Yemen, Indian nurse death sentence, Save Nimisha campaign
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

केरल की निमिषा प्रिया कमाने के लिए नर्स की नौकरी करने यमन गई थी. वक्त ने ऐसी पलटी मारी कि निमिषा फांसी के फंदे तक पहुंच गई है. अगर कोई करिश्मा नहीं हुआ तो निमिषा प्रिया को यमन में 16 जुलाई को सजा-ए-मौत हो जाएगी. सरकार की ओर से निमिषा को बचाने की कोशिश हो रही है, लेकिन कोई रिजल्ट नहीं आया है.