E 20 मामले पर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे नितिन गडकरी ने 86 पेज की अर्जी के जरिए मांगा 11 करोड़ का हर्जाना, समझिए क्या है ये पूरा मामला

E20 एथेनॉल ब्लेंडिंग पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे कथित फर्जी AI कंटेंट के खिलाफ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कानूनी कदम उठाया है. उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में 86 पेज की याचिका दाखिल कर मेटा, एक्स, गूगल और यूट्यूब समेत अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.

ADVERTISEMENT

E 20 मामले पर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे नितिन गडकरी
E 20 मामले पर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे नितिन गडकरी
Google CTA

Nitin Gadkari E20 controversy: अगर आप भी E20 यानी एथेनॉल ब्लेंडिंग पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बनाते हैं. सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कटघरे में खड़ा करते हैं तो आप सावधान हो जाइए. क्योंकि इस पूरे मामले को लेकर नितिन गडकरी बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच चुके हैं. हाई कोर्ट में उन्होंने 86 पेजों की अर्जी लगाई है. उस अर्जी में उन्होंने 11 करोड़ का हरर्जाना भी मांगा है.