'जो करेगा जात की बात, उसे मारूंगा कस के लात', मजदूर दिवस पर गडकरी का बड़ा बयान! 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में जातिगत राजनीति करने वालों को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि विकास का लाभ सबको बराबर मिलता है, इसलिए समाज को बांटना गलत है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर चर्चा में हैं. नागपुर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने जातिवाद की राजनीति करने वालों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि विकास के काम में जब भेदभाव नहीं होता तो राजनीति में जाति का खेल क्यों?