20 की थाली और DTC बस का वो सफर... नितिन नबीन के दोस्त ने साझा किया उनके साथ का मजेदार किस्सा, PM मोदी बोले- गर्व की बात है
बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के बचपन के दोस्त ने पुरानी यादें साझा की है. उन्होंने बताया कि कैसे वो विधायक के बेटे होने के बावजूद दिल्ली में कैसे एक प्रॉपर्टी डीलर को सादगी भरे अंदाज में बता दिया था कि जैसा उनके बारे में सोचा जा रहा है वैसे वे नहीं हैं.
ADVERTISEMENT

फाइल फोटो: इंडिया टुडे.
भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्षों में शुमार नितिन नबीन इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बने हुए हैं. इतनी कम उम्र में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान संभालना कोई छोटी बात नहीं है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर इतना बड़ा भरोसा क्यों जताया? इस बीच सोशल मीडिया पर उनके कॉलेज के दिनों की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने न सिर्फ लोगों का दिल जीत लिया बल्कि खुद पीएम मोदी ने भी इसे रीट्वीट करते हुए लिखा कि “नितिन नबीन की सादगी और सरलता हर कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है.
