'किसानों के लिए कोई समझौता नहीं...बड़ी कीमत चुकाने को तैयार,' टैरिफ वॉर पर PM पीएम मोदी का करारा जवाब!
PM Modi on US Tarrif: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, 'हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है. भारत अपने किसानों, पशु पालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा.
ADVERTISEMENT

PM Modi on US Tarrif: अमेरिका के साथ चल रहे टैरिफ वॉर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज किसानों के पक्ष में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के लिए किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों की रक्षा करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.