सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को धमकाने वाला शख्स नोएडा से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

Salman Khan Fresh Death Threat: सलमान खान और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाले व्यक्ति को आखिरकार नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को इस धमकी के पीछे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का शक है.

ADVERTISEMENT

salman_zeeshan
सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को धमकाने वाले को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया है.
Google CTA

Salman Khan News: सलमान खान और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाले व्यक्ति को आखिरकार नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को इस धमकी के पीछे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का शक है. शुक्रवार शाम को यह धमकी भरा कॉल जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट स्थित पब्लिक रिलेशंस ऑफिस में आया, जिसमें सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को धमकी देकर पैसे की मांग की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जीशान के ऑफिस ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई है.