अब न्याय अंधा नहीं ? सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी के आंखों से हटी पट्टी, तलवार की जगह 'संविधान'!
सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों के मुताबिक ये नई प्रतिमा पिछले साल बनवाई गई थी जिसे अप्रैल 2023 में जजेस लाइब्रेरी के पास स्थापित किया गया है. सूत्रों की मानें तो ये नई मूर्ति मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के कहने पर लगी है. अब इसकी तस्वीरें सामने आई हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
न्याय की देवी का नया रूप सामने आने पर शुरू हो गई चर्चा.
लंदन की एक अदालत के बाहर लगी प्रतिमा से सालों पहले हट चुकी है आंखों से पट्टी.
न्याय की देवी का हजारों साल पुरान है इतिहास.
कहते हैं न्याय अंधा होता है. इस कहावत को अब बदल दिया गया है. अब न्याय अंधा नहीं बल्कि बराबरी के व्यवहार के साथ संतुलित है. अब ये बातें अचानक क्यों होने लगी हैं? दरअसल सुप्रीम कोर्ट की जज लाइब्रेरी में लगी न्याय की देवी की नई प्रतिमा की तस्वीरें सामने आ गई हैं. अब ये मूर्ति पहले के मुकाबले बदल गई है. सबसे बड़ा बदलाव है...आंखों से काली पट्टी हटा दी गई है. हाथों में तलवार भी नहीं है.