ओडिशा में मॉब लिंचिंग: GRP कांस्टेबल सौम्य रंजन की निर्ममता से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस पर मूकदर्शक बनने के आरोप

ओडिशा के खोरधा में छेड़छाड़ और एक्सीडेंट के आरोपों के बाद भीड़ ने GRP कांस्टेबल सौम्य रंजन स्वाइन की पीट-पीटकर हत्या कर दी. परिजनों ने पुलिस पर मूकदर्शक बनने का लगाया आरोप.

ADVERTISEMENT

NewsTak
जीआरपी कॉन्स्टटेबल सौम्य रंजन की पीट-पीटकर हत्या.
google news

ओडिशा के खोरधा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 'मॉब लिंचिंग' (Mob Lynching) के चलते एक पुलिस कांस्टेबल को अपनी जान गंवानी पड़ी. जिले के बलियांटा थाना क्षेत्र के बेनुपुर इलाके में भीड़ ने दिन-दहाड़े एक जीआरपी (GRP) कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.